menu-icon
India Daily

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग में सलमान,आमिर संग डांस कर गंदा फंसे SRK, यूजर्स बोले- 'अंबानी है... चड्डी-बनियान क्या आपको भी खरीद लेगा'

Anant-Radhika Pre Wedding: सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान तीनों इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और तीनों की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. ऐसे में फैंस भी तीनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते है. अब इनके डांस का वीडियो देख लोगों ने एसआरके को जमकर ट्रोल किया.

India Daily Live
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग में सलमान,आमिर संग डांस कर गंदा फंसे SRK, यूजर्स बोले- 'अंबानी है... चड्डी-बनियान क्या आपको भी खरीद लेगा'

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में सितारों का मेला लगा था. हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड के भी कई सुपरस्टार्स ने इसमें शिरकत ली है. इस बीच सबसे ज्यादा अगर कुछ चर्चा में रहा तो वो हैं रिहाना की सिगिंग और तीनों खान का डांस, जिसकी हर तरफ बातें हुईं.

सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान तीनों इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और तीनों की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. ऐसे में फैंस भी तीनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते है.

शाहरुख खान को लोगों ने किया ट्रोल

अब इस बीच तीनों खान ने एक दूसरे के गाने पर खूब डांस किया  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अब इसी बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनसे सवाल किया गया था कि तीनों खान हमें बड़े पर्दे पर कब साथ दिखेंगे. इस सवाल के बाद शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा- उन तीनों को एक साथ साइन करना इतना आसान हैं क्या? शाहरुख ने कहा था, 'आप अफोर्ड कर सको तो ऑफर कर दो. भइया चड्ढी बनियान बिक जाएगी तीनों को साइन करने में.'

अब शाहरुख का ये पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में सलमान-आमिर के साथ डांस करने पर यूजर्स ने किंग खान को जमकर ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा- चड्ढी-बनियाइन तो नहीं लेकिन आप बिक गए सर. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सारी अकड़ निकल गई इनकी,  वहीं एक यूजर ने कहा- अंबानी द बॉस.