Bigg Boss 17: 'एक इंसान जो बीवी के नाम पर है..' मुनव्वर फारुकी ने विक्की भैया को किया रोस्ट, अंकिता का बना मुंह

Bigg Boss 17: मुनव्वर ने विक्की भैया को काफी रोस्ट किया. हालांकि, ये चीज अंकिता लोखंडे को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उनका मुंह बन गया लेकिन ऑडियंस इसको काफी एन्जॉय कर रही है.

Priya Singh

नई दिल्ली: बिग बॉस- 17 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, शो का जल्द फाइनल होने वाला है. ऐसे में हर कंटेस्टेंट अपना 100 प्रतिशत दे रहा है. अब इस बीच शो का नया प्रोमो आया है जिसमें मुनव्वर और अभिषेक घरवालों को रोस्ट करते हैं. अब मुनव्वर ने विक्की भैया को काफी रोस्ट किया. हालांकि, ये चीज अंकिता लोखंडे को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उनका मुंह बन गया लेकिन ऑडियंस इसको काफी एन्जॉय कर रही है.

अभिषेक ने ईशा को किया रोस्ट

वहीं अभिषेक भी घरवालों को रोस्ट करते हैं जिसमें वह कहते हैं कि मेरे और मुनव्वर में एक चीज कॉमन है और वो है लड़की.. मुझे एक भी नहीं मिल रही हैं और इनके पास काफी है. इस बात को सुनकर मुनव्वर शर्माने लगते हैं, वहीं पूरे घरवाले हंसने लगते हैं. वहीं अभिषेक आगे कहते हैं कि ईशा हमेशा कहती है कि मैंने टीवी तोड़ी तो मैं बता दूं कि मैंने उनका गुरूर तोड़ा है. अब इस वीडियो को देख हर कोई कह रहा है कि अभिषेक ने धमाल मचा दिया.