menu-icon
India Daily

Bigg Boss 17: 'एक इंसान जो बीवी के नाम पर है..' मुनव्वर फारुकी ने विक्की भैया को किया रोस्ट, अंकिता का बना मुंह

Bigg Boss 17: मुनव्वर ने विक्की भैया को काफी रोस्ट किया. हालांकि, ये चीज अंकिता लोखंडे को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उनका मुंह बन गया लेकिन ऑडियंस इसको काफी एन्जॉय कर रही है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Bigg Boss 17: 'एक इंसान जो बीवी के नाम पर है..' मुनव्वर फारुकी ने विक्की भैया को किया रोस्ट, अंकिता का बना मुंह

हाइलाइट्स

  • मुनव्वर फारुकी ने विक्की भैया को किया रोस्ट

नई दिल्ली: बिग बॉस- 17 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, शो का जल्द फाइनल होने वाला है. ऐसे में हर कंटेस्टेंट अपना 100 प्रतिशत दे रहा है. अब इस बीच शो का नया प्रोमो आया है जिसमें मुनव्वर और अभिषेक घरवालों को रोस्ट करते हैं. अब मुनव्वर ने विक्की भैया को काफी रोस्ट किया. हालांकि, ये चीज अंकिता लोखंडे को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उनका मुंह बन गया लेकिन ऑडियंस इसको काफी एन्जॉय कर रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मुनव्वर फारुकी ने विक्की भैया को किया रोस्ट

दरअसल, पहले मुनव्वर फारुकी घरवालों को रोस्ट करते हैं जिसमें वह विक्की भैया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि 'जब मैं यहां आया था तो विक्की भाई ने मुझसे कहा था कि तेरे जैसा दोस्त तो मेरे यहां काम पर हैं पर मैं तो यहां एक ही इंसान को जानता हूं जो यहां बीवी के नाम पर है.' इस बात को सुनकर जहां सभी घरवाले और ऑडियंस खुश होती है वहीं अंकिता लोखंडे को अपने पति का ये मजाक बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है. वहीं मुनव्वर आगे कहते हैं कि अंकिता लोखंडे हमेशा कहती हैं कि टीवी उनका मायका है तो विक्की भैया ज्यादा दिन अपने ससुराल नहीं टिक गए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अभिषेक ने ईशा को किया रोस्ट

वहीं अभिषेक भी घरवालों को रोस्ट करते हैं जिसमें वह कहते हैं कि मेरे और मुनव्वर में एक चीज कॉमन है और वो है लड़की.. मुझे एक भी नहीं मिल रही हैं और इनके पास काफी है. इस बात को सुनकर मुनव्वर शर्माने लगते हैं, वहीं पूरे घरवाले हंसने लगते हैं. वहीं अभिषेक आगे कहते हैं कि ईशा हमेशा कहती है कि मैंने टीवी तोड़ी तो मैं बता दूं कि मैंने उनका गुरूर तोड़ा है. अब इस वीडियो को देख हर कोई कह रहा है कि अभिषेक ने धमाल मचा दिया.