menu-icon
India Daily

Met Gala 2024 में जलवा नहीं दिखा पाएंगी दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी नहीं, यह वजह है सबसे बड़ा रोड़ा

Met Gala 2024: दीपिका पादुकोण इस बार मेट गाला 2024 का हिस्सा नहीं रहेंगी इसके पीछे का कारण उनकी प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि कुछ और है.

India Daily Live
Met Gala 2024 में जलवा नहीं दिखा पाएंगी दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी नहीं, यह वजह है सबसे बड़ा रोड़ा

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस सितंबर महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं. जब से दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है तब से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी का असर अपने काम पर नहीं आने दिया.

दीपिका अपने काम से ब्रेक नहीं ले रही है जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं. हालांकि, दीपिका पादुकोण इस बार मेट गाला 2024 का हिस्सा नहीं रहेंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि दीपिका पादुकोण के पास उनके कुछ प्रोजेक्ट्स है जिसमें सिंघम-3 की शूटिंग भी शामिल है.

मेट गाला का क्यों हिस्सा नहीं रहेंगी दीपिका

अदाकारा प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग करेंगी. इसके अलावा अभिनेत्री की फिल्म कल्कि 2898 AD भी लॉन्च होने वाला है जिस कारण दीपिका इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगी.

दीपिका पादुकोण की फैन फालोइंग काफी तगड़ी है. दीपिका ग्लोबल स्टार हैं और वह देश नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने काम से लोगों को इंप्रैस कर रही हैं. अभी हाल ही में दीपिका का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह उन्होंने लिखा- 'कम पोस्ट करें, काम ज्यादा करें. तुलना कम करें. शिकायत कम करें, प्रार्थना ज्यादा करें. डिस्कस कम करें. हासिल ज्यादा करें.'

38 साल की दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती है. अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की अनाउंसमेंट के बाद से पोस्ट नहीं किया था. अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है.

दीपिका पादुकोण ने 6 साल डेट करने के बाद रणवीर सिंह से शादी की, दोनों ने इटली में साल 2018 में एक दूसरे से शादी की. दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस को काफी खुश किया था.