Deepika Padukone की स्किन को ये क्या हुआ? फोटो देख ली तो दया आ जाएगी
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी स्किन बर्न दिखाई है जिसको देख फैंस काफी घबराए हुए हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं है. एक्ट्रेस ने जब से अपने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है तब से ही फैंस उनको देखने के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. अब आपके मन में आ रहा होगा कि उस पोस्ट में ऐसा क्या है.
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपना बैक साइड दिखाया है. इस फोटो को अगर आप देखेंगे तो इसमें आपको दीपिका की स्किन बर्न नजर आएगी. इस फोटो को देख फैंस काफी ज्यादा हैरान है और वह दीपिका के लिए चिंता कर रहे हैं.
टू-बी-मॉम दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह दीपिका पादुकोण बीच का फुल मजा ले रही है. इस फोटो में दीपिका ने अपना स्किन बर्न दिखाया है, धूप के कारण उनकी स्किन पूरी तरह से बर्न हो चुकी है. इस फोटो के साथ कैप्शन में अदाकारा ने सूरज और लहरों वाली इमोजी लगाई हैं.
Also Read
दीपिका की तस्वीर वायरल
फोटो में दीपिका पादुकोण ग्रे कलर का कटस्लीव टॉप पहना है और साथ ही बालों में बन बनाया है, उनका ये स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसके साथ ही दीपिका व्हाइट कलर का बैग टांगे दिख रही हैं. दीपिका पादुकोण ने इस फोटो में रणवीर सिंह को टैग किया है.
दीपिका की इस फोटो पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आप अपना ध्यान रखों, तो वहीं बहुत यूजर्स ने दीपिका को सर्न बर्न ठीक करने के उपाय बताए.