menu-icon
India Daily

Alia Bhatt: राहा की तारीफ करते हुए नाना महेश भट्ट ने कहा- वह 'स्वर्ग की अप्सरा' है

Alia Bhatt: आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी बच्ची का चेहरा पपाराजी को दिखाया था. जिसके बाद हर कोई राहा की क्यूटनेस का दीवाना हो गया. राहा को लेकर आलिया का पूरा परिवार बेहद खुश है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Alia Bhatt: राहा की तारीफ करते हुए नाना महेश भट्ट ने कहा- वह 'स्वर्ग की अप्सरा' है

हाइलाइट्स

  • महेश भट्ट ने राहा पर खुलकर बात की

नई दिल्ली: आलिया और रणबीर ने अभी हाल ही में अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था. राहा की खूबसूरती और मासूमियत देख हर कोई हैरान था और वह राहा की तारीफ करते नहीं थक रहा था. आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी बच्ची का चेहरा पपाराजी को दिखाया था. जिसके बाद हर कोई राहा की क्यूटनेस का दीवाना हो गया. राहा को लेकर आलिया का पूरा परिवार बेहद खुश है.

महेश भट्ट ने राहा पर खुलकर बात की

महेश भट्ट ने नाना बनने की खुशी जाहिर करते हुए काफी कुछ कहा था. उन्होंने अपनी नन्ही नातिन को 'स्वर्ग की अप्सरा' जैसा बताया. महेश भट्ट ने यह भी कहा कि राहा कैमरे के सामने कितनी सहज थी. महेश भट्ट ने कहा- कैमरे के सामने राहा की सहजता उनके माता-पिता और परिवार के जीन्स से मिली है. महेश भट्ट ने बताया कि राहा पूरे घर की आंखों का तारा और परिवार का सबसे नया स्टार भी है. बता दें कि रणबीर और आलिया ने क्रिसमस के मौके पर अपनी लाडली का चेहरा दिखाया था, जिसके बाद से उनकी बेटी की खूब चर्चा हुई.

आलिया भट्ट ने कही थी  ये बात

महेश भट्ट ने ये भी बताया कि आज के बच्चे पिछली पीढ़ी के बच्चों से अलग है वो कैमरे के सामने आने से डरते नहीं हैं. वहीं पिछले साल आलिया ने भी अपनी बेटी का चेहरा न दिखाने पर कहा था कि ,'मैं नहीं चाहती कि ऐसा लगे कि मैं अपनी बेटी को छिपा रही हूं। मुझे उस पर गर्व है। अगर अभी कैमरे न होते तो मैं उसकी बड़ी सी फोटो स्क्रीन पर दिखाती। मैं उससे प्यार करती हूं। मुझे हमारे बच्चे पर गर्व है, लेकिन हम नए पैरेंट हैं तो हमें नहीं पता कि इंटरनेट पर उसकी फोटो आएगी तो हमें कैसा लगेगा। वह अभी सिर्फ एक साल की है।'