Kiran Rao: क्या तलाक के बाद आज भी आमिर के साथ रहती हैं उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता? किरण राव का बड़ा खुलासा

किरण राव को अक्सर आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के तलाक को लेकर जिम्मेदार ठहराया जाता है. कहा जाता है कि वह आमिर के रीना से रिश्ते में रहते आमिर को डेट करने लगी थीं.

India Daily Live

Bollywood News: आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव को अक्सर आमिर और रीना दत्ता के तलाक को लेकर जिम्मेदार ठहराया जाता है लेकिन हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इन आरोपों का सिरे से खंडन कर दिया.

किरण राव ने कहा कि आमिर खान से उनका रोमांस 2001 में आई फिल्म लगाने के दौरान शुरू नहीं हुआ था बल्कि उन्होंने आमिर को डेट करना उस वक्त शुरू किया था जब वह 2004 की फिल्म स्वदेश की मेकिंग के दौरान आशुतोष गोवारिकर को असिस्ट कर रही थीं और उसी दौरान आमिर खान मंगल पांडे पर काम कर रहे थे.

'कई लोग ऐसा मानते हैं लेकिन यह सही नहीं है'

किरण राव ने कहा, 'कई लोग मानते हैं कि आमिर और मैं लगाने के दौरान नजदीक आए थे, लेकिन यह सही नहीं है. मेरी आमिर से स्वदेश के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं. वह उस समय मंगल पांडे की शूटिंग करने जाते थे. हमने आशुतोष गोवारिकर के साथ कोक के लिए कुछ विज्ञापन शूट किये थे वहीं मेरी मुलाकात आमिर से दोबारा हुई थी. लगाने के तीन से चार साल बाद तक मैं आमिर के टच में नहीं थी. यही नहीं लगान के सेट पर मैं उनसे बहुत कम बात करती थी.'

'मैं किसी और को देख रही थी'

किरण ने कहा कि लगान के दौरान मैं किसी और को देख रही थी. जब मैंने और आमिर ने साल 2004 में एक-दूसरे को डेट करना शरू किया तो हर किसी ने सोचा कि हम दोनों लगान के समय से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसी वजह से रीना दत्ता और आमिर के बीच में तलाक हुआ है लेकिन यह सही नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि रीना ने आमिर से तलाक के बाद भी कभी परिवार को नहीं छोड़ा.

लगान की रिलीज के बाद आमिर ने रीना से ले लिया था तलाक

बता दें कि आमिर और रीना दत्ता ने लगान के रिलीज होने के एक साल बाद 2002 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था. वहीं किरण और आमिर ने साल 2005 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया था. किरण ने हाल ही में अपने पूर्व पति आमिर के साथ अपनी दूसरी फिल्म लापता लेडीज रिलीज की है. आमिर को किरण से एक बेटा है जो उन्हें 2011 में हुआ था. वहीं पहली पत्नी रीना से आमिर को दो बच्चे इरा खान और जुनैद खान हैं.