नई दिल्ली: एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म RRR के दूसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा में है. वहीं डायरेक्टर इन दिनों फिल्म आरआरआर की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जापान गए हुए हैं. राजामौली के साथ उनके बेटे भी वहां पर मौजूद है जिन्होंने अपने भयानक भूकंप का अनुभव साझा किया है.
जापान में वैसे तो आए दिन भूकंप आते रहते हैं लेकिन 21 मार्च का वो दिन जब यहां बहुत तेज भूकंप आया था. इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मैग्नीट्यूड था. इस दौरान राजामौली और उनके बेटे वहीं पर थे और उस दौरान दोनों 28 फ्लोर पर थे. इस बात की जानकारी देते हुए राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने एक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी स्मार्टवॉच की फोटो साझा की है और बताया की उस दौरान उन्हें कैसा लगा था.
कार्तिकेय ने अपने ट्विटर पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा- जापान में 'अभी-अभी भयंकर भूकंप महसूस हुआ!!! 28वीं मंजिल पर था और धीरे-धीरे ज़मीन हिलने लगी और हमें थोड़ा टाइम लग गया ये समझने में कि ये भूकंप है, आस-पास के सभी जापानी हिले नहीं, अभी यहां बारिश हो रही है.