menu-icon
India Daily

Dulhania 3: आलिया नहीं जाह्नवी कपूर होंगी वरुण धवन की 'दुल्हनिया 3!', Karan Johar ने कराया सच्चाई से रूबरू

Dulhania 3: खबरों की मानें तो इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर दिखाई देने वाली हैं. अब तक आलिया और वरुण की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया लेकिन अब जाह्नवी कपूर के साथ वरुण की केमेस्ट्री फैंस के लिए नई है जिसकी चर्चा हो रही है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Dulhania 3: आलिया नहीं जाह्नवी कपूर होंगी वरुण धवन की 'दुल्हनिया 3!', Karan Johar ने कराया सच्चाई से रूबरू

हाइलाइट्स

  • जाह्नवी ने किया आलिया को रिप्लेस
  • करण जौहर ने बताई सच्चाई?

नई दिल्ली: वरुण धवन और आलिया भट्ट की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है. यह जोड़ी दुल्हनिया सीरीज की दोनों फिल्मों हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनियां में दिखाई दी है जिसको फैंस ने काफी पसंद किया. ऑनस्क्रीन कपल ने खूब धमाल मचाया है. अब इस फिल्म का थर्ड पार्ट आने वाला है. हालांकि, आलिया के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि अब दुल्हनिया फ्रेंचाइसी के तीसरे पार्ट में आलिया नहीं दिखाई देंगी. 

karan johar
 

जाह्नवी ने किया आलिया को रिप्लेस

जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, खबरों की मानें तो इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर दिखाई देने वाली हैं. अब तक आलिया और वरुण की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया लेकिन अब जाह्नवी कपूर के साथ वरुण की केमेस्ट्री फैंस के लिए नई है जिसकी चर्चा हो रही है. जब से ये खबर आई है तब से ही यह बात काफी चर्चा में है. अब इस बीच दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट के न हो ने पर खुद करण जौहर ने रिएक्ट किया है. तो चलिए हम आपको सच्चाई से रूबरू कराते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने बताई सच्चाई?

अब दुल्हनिया-3 में आलिया को जाह्नवी ने रिप्लेस किया है इस खबर के बाद काफी भूचाल आया था. हालांकि, अब इस खबर पर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा-  “हर सुबह मैं ऐसी खबरें देखता हूं जिनकी धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है… मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि प्लीज किसी फ्रेंचाइजी की निरंतरता या किसी की शुरुआत के बारे में अनुमान न लगाएं! समय और योजनाएं बनने और फलीभूत होने पर हम डिटेल्स शेयर करेंगे! हम अपनी भविष्य की फिल्मों को लेकर दिखाए गए उत्साह से बेहद खुश हैं, लेकिन अटकलों के बजाय सटीकता को पसंद करेंगे... आदरपूर्वक, करण जौहर.'