Oscars 2024: बिना कपड़ों के Oscar के सेट पर पहुंच गए जॉन सीना, Video वायरल
ऑस्कर 2024 समारोह में उस वक्त हलचल मच गई जब जॉन सीना बिना कपड़ों के एकदम नग्न अवस्था में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड देने पहुंच गए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Oscars 2024: ऑस्कर 2024 समारोह में उस वक्त हलचल मच गई जब जॉन सीना बिना कपड़ों के स्टेज पर पहुंच गए. जॉन सीना बेस्ट कॉस्ट्यूम का ऑस्कर प्रदान करने के लिए स्टेज पर आए थे. उन्हें बिना कपड़ों के देखकर दर्शक दीर्घा में हलचल मच गई.
ऑस्कर 2024 को होस्ट कर रहे जिमी किमेल ने जैसे ही कहा कि हमारे बीच बिना कपड़ों के एक महेमान उपस्थित होने वाला है, क्या आप अनुमान लगा सकेत हैं कि वह कौन है? यह सुनते ही ऑडियंस के कान खड़े हो गए.
बिना कपड़ों के ऑस्कर के सेट पर पहुंचे जॉन सीना
Also Read
थोड़ी ही देर में जॉन सीना नग्न अवस्था में स्टेज पर उपस्थित हुए. बिल्कुल न्यूज स्टेज पर आने में उन्हें थोड़ी हिचकिचाहट हो रही थी लेकिन जिमी ने उन पर दबाब बनाया और उन्हें राजी कर लिया.
हालांकि जॉन सीना ने अपने प्राइवेट पार्ट के आगे एक लिफाफा लगा रखा था जिसमें बेस्ट कॉस्ट्यूम के विजेता का नाम लिखा था. चूंकि सीना को लिफाफा में लिखे नाम को पढ़ना था इसलिए थोड़ी देर के लिए बत्ती बुझा दी गई और उन्हें कपड़े पहनाए गए और इसके बाद उन्होंने विजेता का नाम घोषित किया.