Oscars 2024: ऑस्कर 2024 समारोह में उस वक्त हलचल मच गई जब जॉन सीना बिना कपड़ों के स्टेज पर पहुंच गए. जॉन सीना बेस्ट कॉस्ट्यूम का ऑस्कर प्रदान करने के लिए स्टेज पर आए थे. उन्हें बिना कपड़ों के देखकर दर्शक दीर्घा में हलचल मच गई.
ऑस्कर 2024 को होस्ट कर रहे जिमी किमेल ने जैसे ही कहा कि हमारे बीच बिना कपड़ों के एक महेमान उपस्थित होने वाला है, क्या आप अनुमान लगा सकेत हैं कि वह कौन है? यह सुनते ही ऑडियंस के कान खड़े हो गए.
बिना कपड़ों के ऑस्कर के सेट पर पहुंचे जॉन सीना
थोड़ी ही देर में जॉन सीना नग्न अवस्था में स्टेज पर उपस्थित हुए. बिल्कुल न्यूज स्टेज पर आने में उन्हें थोड़ी हिचकिचाहट हो रही थी लेकिन जिमी ने उन पर दबाब बनाया और उन्हें राजी कर लिया.
हालांकि जॉन सीना ने अपने प्राइवेट पार्ट के आगे एक लिफाफा लगा रखा था जिसमें बेस्ट कॉस्ट्यूम के विजेता का नाम लिखा था. चूंकि सीना को लिफाफा में लिखे नाम को पढ़ना था इसलिए थोड़ी देर के लिए बत्ती बुझा दी गई और उन्हें कपड़े पहनाए गए और इसके बाद उन्होंने विजेता का नाम घोषित किया.
A naked John Cena and Jimmy Kimmel bicker on stage at the 2024 #Oscars pic.twitter.com/1JYd5qth6F
— The Hollywood Reporter (@THR) March 11, 2024
Here’s how John Cena went from fully naked (!!!) to partially clothed while costume design nominees reel played. Jimmy Kimmel really did help. #Oscars pic.twitter.com/dZPA7qmbgf
— Chris Gardner (@chrissgardner) March 11, 2024
पूअर थिंग्स को मिला बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड
यह पूरा नजारा एक दम हैरान करने वाला था. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर पूअर थिंग्स फिल्म को दिया गया.
अभिनेत्री Margot Robbie की छूटी हंसी
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जॉन सीना को स्टेज पर नग्न अवस्था में देख दर्शक दीर्घा में बैठीं ऑस्ट्रेलिया की अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर Margot Robbie जोर से हंसने लगीं.
Margot Robbie reacting to John Cena at the #Oscars pic.twitter.com/ejeoh0QdFe
— Film Updates (@FilmUpdates) March 11, 2024