Jaya Bachchan: 'हिम्मत है तो चेहरा दिखाओ', एक बार फिर ट्रोलर्स पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा
Jaya Bachchan: अभी हाल ही में जया को नातिन नव्या नवेली का पॉडकास्ट शो 'व्हॉट द हेल नव्या' में देखा गया था जिसमें जया बच्चन ने ट्रोलर्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है.
नई दिल्ली: जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में है. वह अक्सर अपने बयान को लेकर लाइमलाइट में आ जाती है. एक्ट्रेस से इसी बेबाक अंदाज के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. अभी हाल ही में जया को नातिन नव्या नवेली का पॉडकास्ट शो 'व्हॉट द हेल नव्या' में देखा गया था जिसमें जया बच्चन ने फेमिनिस्ट को लेकर कुछ टिप्पणी की थी जिसके बाद इन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.
अब इस एपिसोड का नया प्रोमो आ चुका है, जिसमें नव्या नवेली नानी जया बच्चन और मॉम श्वेता के साथ ट्रोलिंग पर बात करती दिख रही हैं. नव्या ने अपनी नानी जया बच्चन से नेगेटिव कमेंट्स को लेकर सवाल किया था कि कैसे आजकल लोग किसी के सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ भी गलत लिख देते हैं और सबसे ज्यादा व्यूज और कमेंट्स भी उनके उसी कमेंट पर आते हैं.
ट्रोलर्स पर भड़की जया बच्चन
यह सुनते ही मिसेज बच्चन ने कहा कि अगर उनकी हिम्मत हैं तो मुंह पर बोलकर दिखाएं. इसके बाद वह बोली, 'अगर आप कमेंट करना चाहते हैं तो पॉजिटिव कमेंट करिए ना. लेकिन नहीं, बस अपना फैसला सुना दिया आपने.' यह सुनते ही अमिताभ बच्चन की नातिन कहती हैं कि अगर उन ट्रोलर्स को आपके सामने बैठा दिया जाए तो, वह कुछ नहीं बोल पाएंगे ना? इसको सुनते ही जया बोलती हैं- हिम्मत होगी बोलने की? यह सुनते ही नव्या हंसने लगती हैं और फिर बोलती हैं कि आपके सामने बिल्कुल नहीं होगी.
Also Read
- Sheikh Shahjahan Arrested: संदेशखाली के शेख का बेहयाई वाला 17 सेकेंड का अकड़ू Video
- Intel India Ex Chief Dies: इंटेल इंडिया के पूर्व चीफ की हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार अवतार सैनी को कुचला
- Supreme Court: दो से अधिक बच्चे वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, SC ने राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला को रखा बरकरार
जया बच्चन आगे कहती हैं कि अगर आपके अंदर हिम्मत हैं तो असल मुद्दे पर बोलना शुरू कीजिए. ऐसे दूसरे को पोस्ट पर गलत कमेंट मत करिए, अपना चेहरा दिखाइए. यह सुनते ही श्वेता बच्चन कहती हैं कि आजकल लोग दूसरे का सुख देखकर नहीं बल्कि उनका दुख देखकर खुश होते हैं.