Janhvi Kapoor: अनंत-राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में जाह्नवी-रिहाना की हुई थी लंबी बातचीत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Janhvi Kapoor: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में रिहाना की चर्चा काफी रही. उन्होंने पहले दिन ही अपनी एनरजेटिक परफॉर्मेंस से सबको अपना बना लिया.
नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय प्री वेडिंग फंक्शन जिसकी चर्चा देश से लेकर विदेश तक रही है. इस प्री वेडिंग फंक्शन में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी जिसमें रिहाना, बिल गेट्स, मार्क जकरबर्ग, भूटान का राजा, सऊदी अरब का प्रधानमंत्री का नाम शामिल है.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में रिहाना की चर्चा काफी रही. उन्होंने पहले दिन ही अपनी एनरजेटिक परफॉर्मेंस से सबको अपना बना लिया. रिहाना की परफॉर्मेंस के वीडियो और फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी. इन सब में एक वीडियो रिहाना और जाह्नवी कपूर के डांस का था जो कि जमकर वायरल हुआ. इस वीडियो को खुद अदाकारा जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था.
Also Read
रिहाना और जाह्नवी कपूर के बीच की बातचीत
अब इस बीच श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी से जब ये पूछा गया कि उनकी रिहाना से क्या-क्या बातें हुईं तो इस पर अभिनेत्री ने कहा- हमारे बीच काफी बाते हुईं, मेरी जिप इसे बरकरार नहीं रख पाएगी. साफ है कि जाह्नवी ने बातें तो नहीं बताई लेकिन कहा कि दोनों के बीच काफी बात हुई.
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने रिहाना के साथ वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों झिंगाट गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. इस दौरान रिहाना ने पिंक कलर का आउटफिट और जाह्नवी कपूर ने सिल्वर कलर का आउटफिट कैरी किया था.