Jackie Shroff: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच जैकी श्रॉफ की जागी आस्था, मंदिर की सीढ़ियों को किया साफ; वीडियो हुआ वायरल
Jackie Shroff: सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ जिनका कूल अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है, उनके विनम्र स्वभाव की हर तरफ चर्चा की जाती है. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
नई दिल्ली: 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस भव्य आयोजन में कई सितारों को भी निमंत्रण दिया गया है जिसमें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, रणदीप हुड्डा, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सितारों को इंवाइट किया गया है. वहीं दूसरी तरफ सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ जिनका कूल अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है, उनके विनम्र स्वभाव की हर तरफ चर्चा की जाती है. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
यूजर्स ने की जमकर तारीफ
वीडियो देख लोग अभिनेता की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मुझे समझ नहीं आता है कि लोग सेलिब्रिटी पर अपना कैमरा तुरंत क्यों कर लेते हैं जबकि असली हीरो को लोग नजरअंदाज करते है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- एक ही वादा, सिर्फ जग्गू दादा! वहीं एक यूजर का कहना है कि जग्गू दादा काफी जमीन से जुड़े हुए हैं और वह अक्सर ऐसे नेक काम करते रहते हैं.
Also Read
- नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बताया ये कारण...
- चिता ज्ञानी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 50 मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम पटनायक ने दी शुभकामनाएं
- Nayanthara: हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने पर हुआ था केस दर्ज, अब नयनतारा ने मांगी माफी बोलीं- जय श्री राम..