नई दिल्ली: 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस भव्य आयोजन में कई सितारों को भी निमंत्रण दिया गया है जिसमें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, रणदीप हुड्डा, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सितारों को इंवाइट किया गया है. वहीं दूसरी तरफ सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ जिनका कूल अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है, उनके विनम्र स्वभाव की हर तरफ चर्चा की जाती है. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
Also Read
- नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बताया ये कारण...
- चिता ज्ञानी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 50 मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम पटनायक ने दी शुभकामनाएं
- Nayanthara: हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने पर हुआ था केस दर्ज, अब नयनतारा ने मांगी माफी बोलीं- जय श्री राम..
दरअसल, जैकी श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई में भगवान राम के मंदिर की सीढ़ियों को धोते हुए दिखाई दे रहे है. एक्टर ने मुंबई में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया है. अभिनेता के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक तरफ जहां सब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बिजी हैं वहीं दूसरी तरफ एक्टर का राम मंदिर की सीढ़ियों को काफी मन से साफ करना और साथ ही कचरा इकट्ठा करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में, अभिनेता सफेद शर्ट, बेज पैंट और सफेद नेहरू टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो देख लोग अभिनेता की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मुझे समझ नहीं आता है कि लोग सेलिब्रिटी पर अपना कैमरा तुरंत क्यों कर लेते हैं जबकि असली हीरो को लोग नजरअंदाज करते है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- एक ही वादा, सिर्फ जग्गू दादा! वहीं एक यूजर का कहना है कि जग्गू दादा काफी जमीन से जुड़े हुए हैं और वह अक्सर ऐसे नेक काम करते रहते हैं.