नई दिल्ली: शाहरुख खान का क्रेज सिर्फ इंडिया नहीं बल्कि पूरे विश्व में देखने को मिलता. शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता है जिनकी फिल्मों को, उनके गानों को उनके सिग्नेचर स्टेप को हर जगह फॉलो किया जाता है. शायद यही कारण है कि उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बोला जाता है.
अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब हम आपको क्यों बता रहे हैं तो हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इजरायली एक्टर किंग खान की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाते दिख रहे हैं. उनका ये अंदाज काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोर रहा है.
#WATCH | Tel Aviv, Israel: Israeli series Fauda actor Tsahi Halevi sings a few lines from Hindi song 'Tujhe dekha toh ye jaana sanam' from Dilwale Dulhania Le Jayenge. pic.twitter.com/f41s7aWzIG
— ANI (@ANI) April 12, 2024
अब इस वीडियो को देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वाह क्या शानदार गाया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये देख के हमेशा अच्छा लगता है कि एक दूसरे देश का एक्टर अलग देश के एक्टर की सराहना करता है उसके काम को प्रोत्साहित करता है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये हैं शाहरुख खान का जादू जो हर जगह छाया हुआ है.
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी शाहरुख खान के ऑइकॉनिक पोज में वीडियो बना के शेयर किया था जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था.