menu-icon
India Daily

Ira Nupur Wedding: इनरवियर पहन आमिर खान की बेटी से शादी करने पहुंचे नुपुर शिखरे, ससुर ने बेटी आयरा और दामाद को लगाया गले, देखें तस्वीरें

Ira Nupur Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सिटनिस आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी हो चुकी है. बुधवार को आयरा ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर से रजिस्टर्ड मैरिज की. दोनों की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

Gyanendra Tiwari
Ira Nupur Wedding: इनरवियर पहन आमिर खान की बेटी से शादी करने पहुंचे नुपुर शिखरे, ससुर ने बेटी आयरा और दामाद को लगाया गले, देखें तस्वीरें

Ira Nupur Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सिटनिस  आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी हो चुकी है. बुधवार को आयरा ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर से रजिस्टर्ड मैरिज की. दोनों की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, नुपुर शिखरे अपनी दुल्हन लेने दूल्हे वाले कपड़े पहनने के बजाए जिम के कपड़े पहन कर ही निकले थे.  मुंबई के फेमस होटल ताज लैंड्स एंड में आयरा खान और नुपुर शिखरे ने जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर साइन करके रजिस्टर्ड मैरिज की.

बेटी आयरा खान की शादी में पापा आमिर बहुत ही खुश नजर आए. उन्होंने मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत किया. जब नुपुर शिखरे बारात लेकर आमिर के घर पहुंचे तो आमिर की आंखे नम दिखीं. उन्होंने अपने दामाद को गले लगाया.

Ameerkhan
Ameer Khan with his daughter and son in law

 

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रजिस्टर्ड मैरिज के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे और दुल्हन मीडिया के सामने नजर आए.

दोनों की कई वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रजिस्टर्ड मैरिज के बाद हुए नुपुर शर्मा शेरवानी और दुल्हन आयरा खूबसूरत लहंगे में नजर आई. पापा अमीर ने बेटी और दामाद के साथ फोटो खिंचवाई.

 

आमिर खान की बेटी की शादी में अंबानी परिवार ने भी शिरकत की. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे नुपुर शेखर हाफ पैंट और हाफ इनरवियर में नाचते नजर आए. दरअसल, नुपुर इसी ड्रेस में बारात लेकर अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचे थे.