Ira Khan Wedding: आयरा खान की शादी में मेहमानों को नहीं लाना है गिफ्ट, बस करना है ये काम

Ira Khan Wedding: आयरा के घर में हल्दी सेरेमनी है और इसके अलावा कल 3 जनवरी को वो अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ सात फेरे लेंगी. 

Priya Singh

नई दिल्ली: आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं. दुल्हन बनने से पहले इनकी शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है. ऐसे में एक्ट्रेस के आज हाथ पीले होने वाले हैं जिसके लिए पूरी तरह से तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. आज आयरा के घर में हल्दी सेरेमनी है और इसके अलावा कल 3 जनवरी को वो अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ सात फेरे लेंगी. 

3 जनवरी को लेंगी सात फेरे

खबर है कि 3 जनवरी 2024 को आमिर की लाडली और नुपुर महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे. इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल होंगे. हालांकि, कपल ने अपनी शादी के लिए एक नियम रखा है, जो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में भी था. ये नियम नो-गिफ्ट पॉलिसी का है जिसमें मेहमानों को गिफ्ट लाने की साफ मनाही है. 

शादी में रखी ये पॉलिसी

आयरा और नुपुर के इस पॉलिसी के पीछे एक खूबसूरत पहल है. उनका मानना है कि गिफ्ट की बजाय मेहमान उनके एनजीओ में डोनेट कर सकते हैं. खबरों की मानें तो आमिर की लाडली ने अपनी शादी में कुछ भी गिफ्ट के लिए साफ मना कर दिया है और अगर मेहमान चाहे तो वह उनके अगात्सु फाउंडेशन को दान कर सकते हैं. हालांकि, आयरा और नूपुर के इस कदम के लिए फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.