menu-icon
India Daily

Aditi Rao Hydari: पैपराजी ने अदिति को दी शादी की बधाई तो झल्लाकर बोलीं एक्ट्रेस- 'नहीं हुई है अब तक'

Aditi Rao Hydari: 28 मार्च को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने सगाई कर ली है. सगाई से पहले ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों ने शादी भी कर ली है लेकिन अब इन अफवाहों पर अदिति ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

India Daily Live
Aditi Rao Hydari: पैपराजी ने अदिति को दी शादी की बधाई तो झल्लाकर बोलीं एक्ट्रेस- 'नहीं हुई है अब तक'

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार्स अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं. अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. हालांकि, बाद में कपल ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि दोनों ने सगाई की है, शादी अभी नहीं हुई है.

28 मार्च को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया और बताया कि दोनों ने सगाई कर ली है. पोस्ट में कपल ने अपनी एक फोटो साझा की जिसमें दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए इन्होंने काफी प्यारा कैप्शन लिखा- 'उसने हां कह दिया. इंगेज्ड.'

शादी की अफवाहों पर अदिति राव ने तोड़ी अपनी चुप्पी

अब इस बीच हीरामंडी स्टार अदिति राव का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. इस दौरान पैपराजी ने अदिति को अपने कैमरे में कैद किया और उन्हें शादी की शुभकामनाएं देने लगे. इसको सुनते ही एक्ट्रेस बोलीं-  'नहीं हुई है अब तक.'

वहीं सिद्धार्थ से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'कई लोगों ने मुझसे पूछ रहे हैं कि हमने गुपचुप तरीके से सगाई क्यों की, लेकिन परिवार के साथ निजी तौर पर और चोरी-छिपे कुछ करने में अंतर है, हमारी इंगेजमेंट एक प्राइवेट सेरेमनी थी. जिसमें फैमिली और रिलेटिव्स ही शामिल थे.'

शादी के सवाल पर बोले कि शादी की तारीख घर के बड़ों पर निर्भर करेगी, अब ऐसे में जब उन्हें सही समय लगेगा, तब हमारी शादी हो जाएगी.