menu-icon
India Daily

FIR Against Elvish Yadav: एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, यूट्यूबर सागर ठाकुर की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

FIR Against Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी  विनर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर 53 पीएस में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.

India Daily Live
FIR Against Elvish Yadav: एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, यूट्यूबर सागर ठाकुर की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

FIR Against Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी  विनर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर 53 पीएस में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ एफआईआर एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें वह एक शख्स के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. 

बताया जा रहा है पीड़ित शख्स यूट्यूबर सागर ठाकुर है. वीडियो में दिख रहा है कि एल्विश अपने कुछ साथियों के साथ सागर ठाकुर के घर आते हैं और जैसे ही वह हाथ आगे बढ़ाकर एल्विश से बैठने के लिए कहता है वह और उनके साथी सागर की पिटाई करने लगते हैं. यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है.

FIR में क्या-क्या
एल्विश यादव के खिलाफ FIR में गुरुग्राम पुलिस ने आईपीसी की धारा 147 (दंगा करने के लिए सजा), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि पीड़ित सागर का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर को एल्विश के प्रभाव में आकर बदल दिया है. उसने मुझपर जानलेवा हमला किया था, जिससे उस पर हत्या की धारा लगनी चाहिए थी. 

सागर ने वीडियो जारी कर कही थी मारपीट की बात
एक दिन पहले सागर ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर एल्विश द्वारा उनके साथ मारपीट की जाने की बात कही थी. सागर ठाकुर ने ट्विटर पर अपना वीडियो जारी कर दावा किया, 'भाईसाहब, जान से मारने की धमकी दे गए हैं. मैं तो अकेला था. एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लाए थे. तो इसका में फुल वीडियो सुबह डालता हूं अच्छे से. साब देखना क्या हुआ. हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है. मैं तो ठीक हूं बस यहां (होठ) पर चोट आई है. ये भी 8 लोगों से लड़ने के बाद आई है.

एल्विश ने क्यों की सागर ठाकुर की पिटाई
 सागर ठाकुर ने कथित तौर पर हाल ही में मुनव्वर फारुकी के साथ एल्विश यावद की दोस्ती का मजाक उड़ाया था, जिससे एल्विश नाराज थे.