Ram Gopal Varma Birthday-Controversies: 62 साल के राम गोपाल वर्मा के वो कारनामें जिसने इनके करियर को किया खत्म

Ram Gopal Varma Birthday-Controversies: 62 साल के राम गोपाल वर्मा जिनका विवादों से काफी गहरा नाता रहा है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं. राम गोपाल वर्मा का विवादों से मानों गहरा संबंध है. राम गोपाल वर्मा आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में हर कोई फिल्ममेकर को उनके जन्मदिन की बधाईयां दे रहा है. आज हम आपको 62 साल के राम गोपाल वर्मा की कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताएंगे-

राम गोपाल वर्मा और उनकी कॉन्ट्रोवर्सी

राम गोपाल वर्मा वैसे तो अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में आ जाते है. एक बार गणेश चतुर्थी के समय उन्होंने भगवान गणेश के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे जिस कारण इनको सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाया था. उन्होंने बताया कि वह न तो इनमें विश्वास करते हैं और न ही इनमें कोई सच्चाई है.

राम गोपाल वर्मा ने एक बार मोदी सरकार पर भी टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर सनसनी ला दी थी. अमिताभ बच्चन की सरकार रिलीज हुई थी जिसको देखते ही उन्होंने बोला था कि उन्हें मोदी सरकार की तुलना में मुझे अमिताभ बच्चन की सरकार ज्यादा अच्छी लगी. लेकिन राम मंदिर को लेकर मोदी की मुझे सरकारगिरी पसंद आई.


राम गोपाल वर्मा ने एक बार एक्ट्रेस सनी लियोनी पर अभद्र टिप्पणी की, उन्होंने महिला दिवस पर ट्विट करते हुए लिखा- दुनिया की सभी औरतों को बधाई और शुक्रिया कि उन्होंने इस दुनिया को सनी लियोनी जैसी खुशी दी. राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट के बाद इनकी काफी आलोचना हुई.

राम गोपाल वर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी छाईं थी जहां वह एक मॉडल के पैर को चाटते हुए दिखे, इस फोटो के बाद राम गोपाल वर्मा को काफी ट्रोल किया गया.

राम गोपाल वर्मा ने हद तो तब कर दी जब उनसे उनकी दिनचर्या पूछी गई और उन्होंने कहा कि वह सुबह 10-15 मिनट एडल्ट कंटेंट जरूर देखते हैं. उन्होंने कहा वह कितने बजे भी सोएं लेकिन उनकी सुबह 6 बजे नींद खुल जाती है और वह उस दौरान यह देखते ही है. इनके इस स्टेटमेंट के बाद लोगों ने इन्हें जमकर ट्रोल किया.