Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: साउथ सुपरस्टार के अलावा धनुष अब तक थलाइवा रजनीकांत के दामाद के रूप में भी जाने जाते थे, लेकिन लगता है उनसे अब ये टैग छिन जाएगा. जी हां, शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत अलग होने जा रहे हैं. एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान करने के दो साल बाद दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है.
जल्द होगी मामले की सुनवाई
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दी है. इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने धारा 13B के तहत सहमति से तलाक लेने की अर्जी दायर की है. उनके मामले पर जल्द सुनवाई होगी. धनुष और ऐश्वर्या पिछले दो साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे.
2022 में किया था एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान
धनुष और ऐश्वर्या ने 2022 में एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया था. एक्टर धनुष ने ट्वीट कर कहा था, '18 साल तक एक दूसरे का दोस्त,जीवनसाथी और शुभचिंतक रहते हुए हमारी यात्रा विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन की रही लेकिन अब ऐश्वर्या और मैंने एक जोड़े के रूप में अलग होने और हमें बेहतरी के लिए एक व्यक्ति के रूप में समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है. कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिे हमें आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें. ओम नवशिवाय. प्यार फैलाओ. धनुष.'
ऐश्वर्या ने भी एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, 'किसी कैप्शन की जरूरत नहीं...आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी है.' धनुष और प्रसिद्ध एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं यात्रा और लिंगा, जिसमें से एक बच्चा 2006 और एक 2010 में हुआ था.
ऐश्वर्या ने लाल सलाम से निर्देशक के रूप में वापसी
अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने लाल सलाम फिल्म से निर्देशक के रूप में वापसी की है. फिल्म में रजनीकांत मोइदीन भाई के रूप में कैमियो किया है. फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मेसी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इलैयाराजा की बायोपिक में नजर आएंगे धनुष
वहीं धनुष आखिरी बार फिल्म कैप्टन मिलर में नजर आए थे. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 9 फरवरी को रिलीज हुई थी. आगे धनुष महान संगीतकार इलैयाराजा की भूमिका में एक बायोपिक में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन करेंगे.