Deepika Padukone: पड़ोसन जलकर हो जाएगी राख, जब पहनकर निकलेंगी दीपिका की ये साड़ी आप

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. उनके साड़ी लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी छाईं हुईं है. एक्ट्रेस को अभी हाल ही में रविवार को लंदन में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTAs) के कार्यक्रम में देखा गया. इस दौरान भारत की सबसे सुंदर और मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में सबकी निगाहें दीपिका पादुकोण की साड़ी पर टिकी रही जो कि बेहद प्यारी साड़ी थी और इसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं. 

दीपिका का मेकअप

वहीं दीपिका पादुकोण के मेकअप की बात करें तो उन्होंने मेकअप के लिए ब्रॉन्ज पैलेट, मैट ब्लश, पिंक लिपस्टिक, और स्मोकी आई मेकअप किया हुआ है.


दीपिका पादुकोण के इस सिंपल लुक को देख हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. अभिनेत्री ने जिस अंदाज में इस साड़ी को पहना है इसको हर कोई ट्राई करना चाहता है. सोशल मीडिया पर भी दीपिका पादुकोण के इस लुक की खूब चर्चा हो रही है. कोई उनको क्वीन कह रहा है तो वहीं कोई उनके इस लुक को ओम शांति ओम की शांति प्रिया से जोड़ रहे हैं.