नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी छाईं हुईं है. एक्ट्रेस को अभी हाल ही में रविवार को लंदन में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTAs) के कार्यक्रम में देखा गया. इस दौरान भारत की सबसे सुंदर और मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में सबकी निगाहें दीपिका पादुकोण की साड़ी पर टिकी रही जो कि बेहद प्यारी साड़ी थी और इसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं.
Queen " DEEPIKA PADUKONE " - 🥵🫶
The way she represents herself around globe bearing the flag of MOST BEAUTIFUL WOMAN is insane 🥹🫶#DeepikaPadukone pic.twitter.com/N2m7v8DbG2— ❝𝐍𝐄𝐄𝐑𝐀𝐉❞ - inactive 💫 (@ardently_elite) February 19, 2024Also Read
- PM Modi in Kalki Dham: 'हमने सोमनाथ का विकास देखा, केदार घाटी का पुनर्निर्माण देखा', पढ़ें PM मोदी की भाषण की बड़ी बातें
- Paytm Share: इन दो खबरों के बाद पेटीएम का शेयर बना रॉकेट, सोमवार को भी लगा 5% का अपर सर्किट
- Sandeshkhali case: ममता सरकार को राहत, एथिक्स कमेटी के एक्शन पर लगी रोक, संदेशखाली मामले में SC सख्त
इस समारोह में दीपिका पादुकोण ने शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया जिसमें एक्ट्रेस को देख कोई भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. दीपिका पादुकोण ने इस साड़ी के साथ स्टाइलिस्ट बन कैरी किया जो कि उनके लुक को कंपलीट कर रहा है. एक्ट्रेस ने म्यूट गोल्ड कलर की सीक्विन साड़ी पहनी है. इस साड़ी के साथ अभिनेत्री ने बैकलेस ब्लाउज, मैचिंग की प्लजिंग नेकलाइन पहना हुआ है. दीपिका पादुकोण ने अपने इस साड़ी को सब्यसाची के स्टेटमेंट ईयरिंग के साथ कैरी किया है.
She owns this music!!#DeepikaPadukone pic.twitter.com/qPOEQAeed9
— 🌼• (@Miss__unique_) February 19, 2024
वहीं दीपिका पादुकोण के मेकअप की बात करें तो उन्होंने मेकअप के लिए ब्रॉन्ज पैलेट, मैट ब्लश, पिंक लिपस्टिक, और स्मोकी आई मेकअप किया हुआ है.
दीपिका पादुकोण के इस सिंपल लुक को देख हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. अभिनेत्री ने जिस अंदाज में इस साड़ी को पहना है इसको हर कोई ट्राई करना चाहता है. सोशल मीडिया पर भी दीपिका पादुकोण के इस लुक की खूब चर्चा हो रही है. कोई उनको क्वीन कह रहा है तो वहीं कोई उनके इस लुक को ओम शांति ओम की शांति प्रिया से जोड़ रहे हैं.