BAFTAs 2024: दीपिका के नाम रही बाफ्टा की शाम, नेकेड बैक ब्लाउज-व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

BAFTAs 2024: रविवार शाम को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में बाफ्टा पुरस्कारों का आयोजन किया गया. दीपिका ने इस समारोह में नॉन इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगिरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड प्रदान किया.

India Daily Live

BAFTA 2024: रविवार को लंदन के रॉयल हॉल फेस्टिवल हॉल में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTAs) का आयोजन हुआ. इस बार बाफ्टा का आयोजन भारत के लिहाज से बहुत खास रहा. भारत की सबसे खूबसूरत और मोस्ट टैलेंटेड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस फैस्टिवल में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. इस समारोह में दीपिका ने शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में ऐसा जलवा बिखेरा कि सब देखते रह गए.

दीपिका ने पहनी फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की साड़ी

पिछले साल सिने परदे पर किसकी परफॉर्मेंस शानदार रही, इसे जानने के लिए फिल्म जगत से जुड़ी देश-दुनिया की कई नामी हस्तियों ने BAFTAs समारोह में हिस्सा लिया.समारोह में दीपिका ने रेड कार्पेट पर सफेद साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर अपनी प्रस्तुति दी. उनकी इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था. इस साड़ी में दीपिका कहर ढा रही थीं.


ओपेनहाइमर को कई श्रेणियों में मिला अवॉर्ड

क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर फिल्म को  कई श्रेणियों में बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं एम्मा स्टोन ने "पुअर थिंग्स" में अपने प्रदर्शन के लिए लीडिंग एक्ट्रेस की श्रेणी में बाफ्टा जीता, जबकि डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ ने "द होल्डओवर्स" में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का बाफ्टा पुरस्कार जीता.

यह भी देखें