BAFTA 2024: रविवार को लंदन के रॉयल हॉल फेस्टिवल हॉल में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTAs) का आयोजन हुआ. इस बार बाफ्टा का आयोजन भारत के लिहाज से बहुत खास रहा. भारत की सबसे खूबसूरत और मोस्ट टैलेंटेड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस फैस्टिवल में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. इस समारोह में दीपिका ने शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में ऐसा जलवा बिखेरा कि सब देखते रह गए.
दीपिका ने पहनी फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की साड़ी
पिछले साल सिने परदे पर किसकी परफॉर्मेंस शानदार रही, इसे जानने के लिए फिल्म जगत से जुड़ी देश-दुनिया की कई नामी हस्तियों ने BAFTAs समारोह में हिस्सा लिया.समारोह में दीपिका ने रेड कार्पेट पर सफेद साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर अपनी प्रस्तुति दी. उनकी इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था. इस साड़ी में दीपिका कहर ढा रही थीं.
"The Zone of Interest" के लिए लिए दीपिका ने दिया अवॉर्ड
इस समारोह में दीपिका ने गैर अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म "The Zone of Interest" के लिए जोनाथन ग्लेजर को बाफ्टा पुरस्कार प्रदान किया.
Full video of Deepika Padukone announcing the Film Not in the English Language Award for ‘The Zone of Interest’ on stage during the EE BAFTA Film Awards 2024 ✨#DeepikaPadukone #BAFTA2024 #BAFTAs pic.twitter.com/Wl7RqxjWlz
— Deepika Padukone Fanpage (@pikashusbandd) February 18, 2024
अवॉर्ड में जाने से पहले जिम में बहाया पसीना
अवॉर्ड सेरेमनी में जाने से पहले दीपिका ने फिट और खूबसूरत दिखने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाया. दीपिका की फिटनेस ट्रेनर अनुष्का परवानी ने समारोह से पहले वर्कआउट करते हुए दीपिका की तस्वीरें भी शेयर की हैं.
ओपेनहाइमर को कई श्रेणियों में मिला अवॉर्ड
क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर फिल्म को कई श्रेणियों में बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं एम्मा स्टोन ने "पुअर थिंग्स" में अपने प्रदर्शन के लिए लीडिंग एक्ट्रेस की श्रेणी में बाफ्टा जीता, जबकि डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ ने "द होल्डओवर्स" में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का बाफ्टा पुरस्कार जीता.
यह भी देखें