Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म, सितंबर महीने में बच्चे को देंगी जन्म
Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी हैं.
नई दिल्ली: बहुत दिनों से दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसी खबरें चल रही थी कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. जब से उन्हें बाफ्टा British Academy Film Awards (BAFTA) में देखा गया था तब से ही उनकी प्रेग्नेंसी को हवा मिल गई थी.
हालांकि, उस दौरान दीपिका पादुकोण भी अपने बेबी बंप को बार-बार कैमरे से छिपाती दिखीं जिस कारण लोगों का शक यकीन में बदल रहा था. हालांकि, कपल की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई थी. लेकिन अब खुद दीपिका पादुकोमण और रणवीर सिंह ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है.
Also Read
दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की न्यूज की कंफर्म
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वह मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है जिसमें आपको बच्चे के कपड़े, गुब्बारे, छोटे जूते, हार्ट वाले गुब्बारे, टोपी आदि दिख रहे हैं. इसके साथ उसमें सितंबर 2024 लिखा हुआ है. इस पोस्ट के साथ दीपिका ने हाथ जोड़ने वाला और नजर वाला इमोजी लगाया है.
अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद फैंस में खुशियों की लहर झूम उठी हैं और हर कोई एक्ट्रेस को बधाई देने में लगा हुआ है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में एक दूसरे से शादी की थी. एक दूसरे को 6 साल डेट करने के बाद कपल ने ये फैसला लिया.
दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर सितारों ने भी बधाई देना शुरू कर दिया है. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद इनको ढेरों बधाईयां दी जा रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बधाई देते हुए लिखा, 'ओएमजी, आप दोनों को बधाई.' साथ में गले लगने वाला और दिल का इमोजी भी शेयर किया. वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी है.