menu-icon
India Daily

Deepika- Ranveer: इस फिल्म से शुरू हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी, आज हैं बॉलीवुड के पावर कपल

Deepika- Ranveer: दीपिका पादुकोण वह एक्ट्रेस हैं जो अपने अभिनय के दम पर हिंदी सिनेमा में राज करती हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ वह अभिनेता रणवीर सिंह के दिल की भा रानी है. ऐसे में आज हम आपको दोनों की अनोखी लव स्टोरी के बारे बताएंगे जो बहुत कम लोगों को पता है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Deepika- Ranveer: इस फिल्म से शुरू हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी, आज हैं बॉलीवुड के पावर कपल

हाइलाइट्स

  • 38 साल की हुईं दीपिका पादुकोण
  • दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी

नई दिल्ली:  बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अदाकारा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोगों को काफी खुश किया है. दीपिका पादुकोण वह एक्ट्रेस हैं जो अपने अभिनय के दम पर हिंदी सिनेमा में राज करती हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ वह अभिनेता रणवीर सिंह के दिल की भा रानी है. ऐसे में आज हम आपको दोनों की अनोखी लव स्टोरी के बारे बताएंगे जो बहुत कम लोगों को पता है.

38 साल की हुईं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली दीपिका पादुकोण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आज हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर हम आपको उनकी और रणवीर सिंह की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जो कि काफी क्यूट है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार है ऐसे में हर कोई दोनों की लवस्टोरी को जानने के लिए बेताब है. 

दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक हर कोई पसंद करता है. दोनों की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के घर पर हुई थी. दोनों ने भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में साथ काम किया था. इस फिल्म में दोनों के कई इंटीमेट सीन थे, शूटिंग के दौरान एक किसिंग सीन था जिसमें इन दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग दिखा. दोनों साथ में खाना खाते थे साथ में वक्त बिताते थे, इसके बाद फिर जब दोनों ने बाजीराव मस्तानी फिल्म साथ में की तो दोनों का प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद काफी साल एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी की.