menu-icon
India Daily

Fighter: रिलीज से पहले सिद्धार्थ आनंद और दीपिका के बीच हुई फाइट, जानें वजह?

Fighter: फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं जिन्होंने 'जवान', 'पठान' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं. अब इस बीच एक खबर आ रही हैं कि रिलीज से पहले दीपिका और सिद्धार्थ के बीच कुछ मनमुटाव हो गया है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Fighter: रिलीज से पहले सिद्धार्थ आनंद और दीपिका के बीच हुई फाइट, जानें वजह?

हाइलाइट्स

  • दीपिका और सिद्धार्थ आनंद के बीच हुआ मनमुटाव?

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी 'फाइटर' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म के कई सारे गाने भी सामने आ चुके है जिसको दर्शक पसंद कर रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं जिन्होंने 'जवान', 'पठान' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं. अब इस बीच एक खबर आ रही हैं कि रिलीज से पहले दीपिका और सिद्धार्थ के बीच कुछ मनमुटाव हो गया है. 

दीपिका और सिद्धार्थ आनंद के बीच मनमुटाव?

जी हां, आपने बिलकुल सही सुना दोनों के बीच थोड़ा मनमुटाव हो गया है. ऐसा हम नहीं बल्कि इनके सोशल मीडिया अकाउंट कह रहे हैं. दरअसल, दीपिका पादुकोण जो कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं वह इंस्टाग्राम पर 186 लोगों को फॉलो करती हैं लेकिन फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को नहीं करती हैं. अब इससे लोग कह रहे हैं कि कहीं दीपिका ने नाराज होकर उन्हें अनफॉलो तो नहीं कर दिया. वैसे हम आपको बता दें कि दीपिका ने अभी फाइटर डायरेक्टर को अनफॉलो किया है या वह उनको पहले से ही फॉलो नहीं करती थीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.

दीपिका ने किया अनफॉलो?

आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद भी दीपिका पादुकोण को फॉलो नहीं करते हैं. हालांकि, वह सिर्फ 20 लोगों को फॉलो करते हैं जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम नहीं है.  

खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से खफा है! क्योंकि उन्होंने फिल्म में दीपिका पादुकोण को ऋतिक रोशन से कम स्क्रीन स्पेस दी है. यही वजह है कि दीपिका फिल्म के प्रमोशन में भी बढ़-चढ़ के हिस्सा नहीं ले रही हैं. आपको बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी. इसका ट्रेलर 15 जनवरी को आउट किया जाएगा.