नोज सर्जरी बिगड़ी या बोटास्क बेअसर, 'दुल्हन' बनकर क्यों ट्रोल हो रही हैं सुष्मिता सेन?

बॉलीवुड की अदाकारा सुष्मिता सेन का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी बवाल मचा रहा है. इस वीडियो में वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है. कभी-कभी इसके कारण लोगों को काफी तारीफ मिलती है तो वहीं कुछ को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. कई बार हसीनाओं के वीडियो वायरल होते हैं जिसके कारण उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब हम आपको क्यों बता रहे हैं. 

दरअसल, बॉलीवुड की अदाकारा सुष्मिता सेन का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी बवाल मचा रहा है. इस वीडियो में वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही है. ये वीडियो बॉम्बे फैशन वीक का है जिसमें आर्या ने गोल्डन कलर का सूट पहना है. इसके साथ अभिनेत्री ने दुल्हन की तरह मेकअप लिया है. हाथों में मेंहदी, बालों में पट्टी, सिर पर दुपट्टा और बड़ी-बड़ी ईयरिंग्स कैरी की है.

सुष्मिता हुईं ट्रोल

इस अवतार में सुष्मिता सेन ने रैंप वॉक किया और अपनी फिल्म 'ताली' का सिग्नेचर पोज भी दिया. उनके इस अंदाज को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया. एक यूजर ने कहा कि इसमें ये कितनी अजीब लग रही. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये तो राखी सावंत लग रही है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये इतनी खराब ड्रेस इसने क्यों पहनी है.

सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ इन्होंने ओटीटी पर भी धमाल मचाया है. प्रोफेसनल लाइफ के साथ-साथ सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस इस वक्त रोहमन शॉल को डेट कर रही है. रोहमन सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं जिस कारण इन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है.