Anant-Radhika Pre Wedding: शाहरुख-गौरी का डांस देख Preity Zinta को भूले फैंस बोले- ये 'वीर-जारा'-2 की है हिट जोड़ी
Anant-Radhika Pre Wedding: समारोह के तीसरे दिन, अरिजीत सिंह, लकी अली और श्रेया घोषाल जैसे कई दिग्गजों ने अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाई. शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी संग डांस करते दिखाई दिए.
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत और राधिका के लिए प्री-वेडिंग फंक्शन का अब समापन हो चुका है. फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत ली. ऐसे में फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है जिसमें सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को काफी एंटरटेन किया.
समारोह के तीसरे दिन, अरिजीत सिंह, लकी अली और श्रेया घोषाल जैसे कई दिग्गजों ने अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाई. शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी संग डांस करते दिखाई दिए. कपल ने वीर-जारा फिल्म का गाना 'मैं यहां हूं' पर डांस किया. इनका ये गाना काफी चर्चा में है.
Also Read
- How To Secure WhatsApp: हैकर्स आपके WhatsApp अकाउंट को कभी नहीं कर पाएंगे हैक, फटाफट ऑन करें ये फीचर
- ZEEL: सोनी से मर्जर डील रद्द होने की क्या रही बड़ी वजह, Zee Entertainment के एमडी पुनित गोयंका ने बताया
- NZ vs AUS 1st Test, Nathan Lyon का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा धमाका, मुरलीधरन, हैराथ जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
गौरी संग शाहरुख खान ने किया रोमांटिक डांस
मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में हॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर रिहाना से भी परफॉर्मेंस कराई जिसको भारत में काफी पसंद किया गया. यह पहली बार था जब रिहाना ने भारत में परफॉर्म किया था. वहीं, प्री वेडिंग के तीसरे दिन भी मेहमानों के मनोरंजन के लिए कई सिंगरों को बुलाया गया था. इनमें दिग्गज संगीतकार और गायक उदित नारायण ने भी हिस्सा लिया.
शाहरुख-गौरी की परफॉर्मेंस का एक क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख अपने ही गाने 'मैं यहां हूं' पर पत्नी गौरी के साथ डांस कर रहे हैं. डांस फ्लोर पर दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दिए. इनकी इस परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया.
यूजर्स ने भी की जमकर तारीफ
वहीं शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की परफॉर्मेंस देख यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा माफ करिएगा यश चोपड़ा जी, हमें हमारी फेवरेट वीर-जारा जोड़ी मिल गई. वहीं एक ने लिखा मेरी तो एसआरके से नजर हट ही नहीं रही है.