Priyanka Chopra के भारत आने की वजह आई सामने, संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फिर पर्दे पर करेंगी काम!

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की बड़ी वजह बताई जा रही है. पहले जब पीसी अपनी बेटी मालती के साथ पहुंची थी तब हर किसी का कहना था कि वह होली मनाने के लिए अपने घर आईं है लेकिन अब उनके आने की वजह उनके कई सारे प्रोजेक्ट हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं. प्रियंका अपने पति और बेटी के साथ मुंबई में एन्जॉय कर रही हैं. अभी हाल ही में दोनों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करते हुए देखा गया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. लेकिन सबके मन में एक सवाल है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा भारत क्यों आई हैं? क्योंकि उनकी कजिन बहन की शादी हुई, या फिर अनंत और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से भी लोगों को देखा गया, लेकिन देसी गर्ल इस दौरान भारत नहीं आईं. फिर अब वह भारत क्यों आईं है?

प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की बड़ी वजह बताई जा रही है. पहले जब पीसी अपनी बेटी मालती के साथ पहुंची थी तब हर किसी का कहना था कि वह होली मनाने के लिए अपने घर आईं है लेकिन अब उनके आने की वजह उनके कई सारे प्रोजेक्ट हैं. जिसमें एक प्रोजेक्ट हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ भी है. हालांकि, अभी इसमें कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है.

इन प्रोजेक्ट के कारण प्रियंका चोपड़ा आईं भारत

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका की भारत आने की वजह पूरी तरह से उनका काम है, एक्ट्रेस की कई चीजें लाइनअप हैं, पीसी की कई मीटिंग हैं जिसके लिए वह लोगों से मिल रही हैं. प्रियंका चोपड़ा के अभी हाल ही में कई नए प्रोजेक्ट्स है जिसको लेकर वो विचार कर रही हैं उन्हीं में से एक संजय लीला भंसाली के साथ भी है. अब फैंस प्रियंका और संजय को फिर से साथ में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं.

अभी हाल ही में पीसी ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से मुलाकात भी की है. दोनों के बीच शेड्यूल, आउटफिट को लेकर भी काफी बातचीत हुई है.