Kriti-Pulkit Wedding: खुशखबरी, इस दिन लाल जोड़े में सजेंगी कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट के भी सिर पर सजेगा सेहरा
Kriti-Pulkit Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के ठीक बाद, अब एक और मशहूर कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. जी हां, ये कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट हैं जिनका शादी का कार्ड लीक हो गया है.
नई दिल्ली: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट बीते कुछ समय से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थे. खबरें आ रही थी कि कृति और पुलकित फरवरी या मार्च महीने में शादी कर सकते है. हालांकि, कपल की तरफ से कोई भी अपडेट सामने नहीं आई लेकिन इस बीच कृति और पुलकित को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है कि दोनों 13 मार्च को शादी कर रहे हैं और इनका वेडिंग कार्ड भी सामने आ चुका है.
खबरों के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के ठीक बाद, अब एक और मशहूर कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. जी हां, ये कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट हैं जिनका शादी का कार्ड लीक हो गया है. कार्ड को देख कपल के फैंस काफी खुश हो रहे हैं.
Also Read
- Jharkhand Spanish Vlogger Case: चाकू दिखाकर धमकाया, लात और मुक्का मारा; झारखंड पुलिस से स्पैनिश व्लॉगर की शिकायत
- Weather Update: DELHI-NCR में मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में देखने को मिलेगा बारिश और आंधी का सितम
- Tranding: इस महिला ने फ्लैटमेट खोजने के लिए निकाला नायाब तरीका, जुगाड़ जान सभी हुए हैरान
आपको बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का वेडिंग कार्ड सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस कार्ड में एनिमेटेड दू्ल्हा-दुल्हन बने हैं जो कि कृति और पुलकित लग रहे हैं.
इस कार्ड में लिखा है कि 'अपने स्क्वाड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. पुलकित और कृति को प्यार.' अब इस कार्ड के बाद हर किसी को लग रहा है कि बॉलीवुड का एक और कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा.
वहीं वेडिंग कार्ड को देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुबारक हो. वहीं दूसरे ने लिखा- आज की सबसे अच्छी खबर हैं ये. वहीं तीसरे ने लिखा- ये दोनों की जोड़ी मुझे बहुत पसंद हैं.