menu-icon
India Daily

Salman Khan: एक और नेपो किड! अरबाज और मलाइका के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान?

Salman Khan: अभी हाल ही में सलमान खान ने अपनी भांजी को लॉन्च किया था अब खबर आ रही हैं कि सलमान खान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान को भी लॉन्च करने वाले हैं.

India Daily Live
Salman Khan: एक और नेपो किड! अरबाज और मलाइका के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान?

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर, खान और भट्ट परिवार के ही चर्चे है. हर साल इसी परिवार से कोई न कोई एक स्टार जरूर इंडस्ट्री में कदम रखते हैं. इसलिए कई बार इन पर नेपोटिज्म का आरोप लगता आया है. 

अभी हाल ही में सलमान खान ने अपनी भांजी को लॉन्च किया था अब खबर आ रही हैं कि सलमान खान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान को भी लॉन्च करने वाले हैं. अब इस खबर पर जब अरहान के पिता अरबाज खान से पूछा गया तो उन्होंने जानिए क्या कहा.

salman
 

अरहान की बॉलीवुड में एंट्री

दरअसल, अरबाज खान से जब ये सवाल किया गया कि उनके बेटे अरहान खान भी फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले हैं तो इस बात का खंडन करते हुए अरबाज खान बोले कि हां ये अफवाह मेरे कानों तक भी आई है लेकिन अभी इसमें कोई सच्चाई नहीं है. हालांकि, अरहान को एक्टिंग करना पसंद है लेकिन अभी वो ट्रेनिंग कर रहे हैं.

अरबाज ने आगे कहा “उनकी तैयारियों के आधार पर यह तो पक्का है कि वह इसी में रहना चाहते है जिसके लिए वह एक फिल्म स्कूल भी गए हैं और वहां प्रैक्टिस के साथ अन्य काम भी कर रहे हैं.. अरहान ने अब अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया है.

अरबाज ने आगे कहा- अरहान एक जवान लड़का है. वह इस साल 22 साल का हो जाएगा, वह अपने भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहा है. अरहान बहुत मेहनती, ईमानदार और डेडिकेटेड बच्चा है. यदि सब कुछ ठीक रहा, उसका ध्यान सही रहा और भाग्य उसके साथ रहा, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह अपने प्रयासों के कारण सफल होगा."