menu-icon
India Daily

Deepika Padukone: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर, कपल का भव्य तरीके से हुआ स्वागत

Deepika Padukone: शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, रानी मुखर्जी भी जामनगर पहुंच गए हैं. वहीं अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद गुरुवार को दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह भी जामनगर पहुंच गए हैं.

India Daily Live
Deepika Padukone: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर, कपल का भव्य तरीके से हुआ स्वागत

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है. इनके प्री-वेडिंग के फंक्शन आज यानी 1 मार्च से शुरू होने वाले हैं जिसके लिए बॉलीवुड के कई सितारों जामनगर पहुंच चुके हैं.

शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, रानी मुखर्जी भी जामनगर पहुंच गए हैं. वहीं अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद गुरुवार को दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह भी जामनगर पहुंच गए हैं.

जामनगर एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर हुए स्पॉट

इस मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर काफी अच्छे से स्वागत किया गया. पैपराजी ने कपल को शुभकामनाएं भी दी. वहीं रणवीर-दीपिका ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. बॉलीवुड के पावर कपल ने इस दौरान कपड़ों में ट्विनिंग किया था. 

अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स के साथ शेयर करने के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण जामनगर एयरपोर्ट पर पति रणवीर सिंह संग दिखाई दी. इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ-साफ दिख रहा था. एयरपोर्ट पर दीपिका को बुके दिया गया और मिठाई भी खिलाई गई जिसको देखते ही दीपिका काफी खुश हो जाती हैं.

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ देख लोगों ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बधाई हो आप दोनों को, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा छोटा रणवीर सिंह भी आने वाला है. वहीं एक ने लिखा यार ये दोनों कितने क्यूट कपल है.

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश के नामचीन लोग शामिल होने वाले हैं. इसमें बॉलीवुड सितारों समेत हॉलीवुड के लोग भी दस्तक देने वाले हैं. इस दौरान सिंगर रिहाना भी अपनी सुरीली आवाज से समां बांधती दिखाई देंगी.