menu-icon
India Daily

Amitabh Bachchan: एंजियोप्लास्टी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan: बाॅलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन को लेकर इस समय बड़ी खबर आ रही है. आज सुबह एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

India Daily Live
Amitabh Bachchan: एंजियोप्लास्टी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज सुबह भर्ती कराया गया था. जहां अभिनेता की एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है. अब बिग बी की हेल्थ में सुधार है और वह अपने घर भी वापस आ चुके हैं.

81 साल के अमिताभ बच्चन की इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी ज्यादा परेशान थे और उनकी अच्छी हेल्थ की कामना कर रहे थे. वहीं दोपहर को बिग बी ने फैंस के लिए अपने ट्विटर यानी एक्स पर एक पोस्ट साझा किया और अपनी हेल्थ की जानकारी दी. उन्होंने लिखा-  “हमेशा ग्रेटिट्यूडय”, इसका मतलब अभिनेता की हेल्थ में अब सुधार है.

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा प्रणाम आपको मेरे गुरु अमिताभ बच्चन जी, वहीं दूसरे यूजर बिग बी से सवाल करते हुए लिखा- बच्चन साब वो एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान आपके रीड की हड्डी पर चोट लगी थी वो ठीक हो गई क्या? वहीं तीसरे एक्टर ने लिखा मैं आपकी लंबी उम्र की कामना करता हूं.

वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा इनकी अभी अपकमिंग फिल्म कल्कि है जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है.