फोन के जरिए दोस्ती, आवाज से हुआ इश्क, फिर गईं जेल..बॉलीवुड की इस हसीना को हो गया था अंडरवर्ल्ड डॉन से प्यार!
Monica Bedi: मोनिका बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक फोन के जरिए उनकी अबू सलेम से बातचीत शुरु हुई थी. धीरे-धीरे करते हुए दोनों ने 9 महीने फोन पर बात की उसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया.
नई दिल्ली: मोनिका बेदी इंडस्ट्री का वो नाम है जो कि किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा में रहती है. आज एक्ट्रेस के बारे में हन आपको एक ऐसी बात बताएंगे जो शायद ही आपने सुनी होगी. बहुत कम लोग इस चीज से वाकिफ है. दरअसल, एक्ट्रेस मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में पड़ गई थी, जिसके बाद इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, तो चलिए आज हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-
साल 2005 में जाना पड़ा था जेल
इसके बाद मोनिका ने बताया कि साल '1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट हमले में दोषी पाए गए थे जिसके बाद वह दुबई से यूएस आ गए थे. उसने मुझे भी वहां बुला लिया लेकिन वहां जाने के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि मैं अब बुरी तरह से फंस चुकी हूं और यहां से निकल पाना नामुमकिन है.' बता दें कि साल 2005 में अबू और मोनिका को पुर्तगाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया था. अबू सलेम के साथ मोनिका को भी गिरफ्तार किया गया था. जेल से बाहर आने के बाद मोनिका को कोई भी मुंबई में फ्लैट नहीं दे रहा था जिस कारण वह अपने गांव पंजाब चली गई थीं.
Also Read
- Lok Sabha Election: BJP की सियासी चाल में फंसे विपक्षी दल, घूम रहे मंदिर-मंदिर...पढ़ें Inside Story
- IND vs AFG: कोहली की फील्डिंग का ऐसे नहीं है हर कोई दीवाना, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में Virat प्रदर्शन, देखें Video
- Arpita Khan: 31 की हुईं अरबाज की बेगम शौरा खान, ननद अर्पिता ने ऐसे किया भाभी को विश