नई दिल्ली: मोनिका बेदी इंडस्ट्री का वो नाम है जो कि किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा में रहती है. आज एक्ट्रेस के बारे में हन आपको एक ऐसी बात बताएंगे जो शायद ही आपने सुनी होगी. बहुत कम लोग इस चीज से वाकिफ है. दरअसल, एक्ट्रेस मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में पड़ गई थी, जिसके बाद इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, तो चलिए आज हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-
Also Read
दरअसल, मोनिका बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक फोन के जरिए उनकी अबू सलेम से बातचीत शुरु हुई थी. धीरे-धीरे करते हुए दोनों ने 9 महीने फोन पर बात की उसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया, मोनिका ने बताया कि अबू सलेम ने कॉल के दौरान उन्हें दूसरा नाम बताया था. अदाकारा ने बताया कि- 'उन्होंने मुझे बताया था कि वह दुबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं. धीरे-धीरे हमारी रोज बातें होने लगीं. मुझे उनकी आवाज से प्यार हो गया था.'
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अबू सलेम को मिलने के लिए मुंबई बुलाया लेकिन वह मुंबई नहीं आना चाहते थे, जिसके बाद मोनिका उनसे मिलने दुबई चली गईं, वहां जाने के बाद उन्हें उनका असली नाम पता चला लेकिन मोनिका इस बात से बिलकुल अंजान थी कि ये कोई डॉन हैं.
इसके बाद मोनिका ने बताया कि साल '1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट हमले में दोषी पाए गए थे जिसके बाद वह दुबई से यूएस आ गए थे. उसने मुझे भी वहां बुला लिया लेकिन वहां जाने के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि मैं अब बुरी तरह से फंस चुकी हूं और यहां से निकल पाना नामुमकिन है.' बता दें कि साल 2005 में अबू और मोनिका को पुर्तगाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया था. अबू सलेम के साथ मोनिका को भी गिरफ्तार किया गया था. जेल से बाहर आने के बाद मोनिका को कोई भी मुंबई में फ्लैट नहीं दे रहा था जिस कारण वह अपने गांव पंजाब चली गई थीं.