Bipasha Bashu Birthday: मलाइका और सुजैन के साथ बिपाशा बसु करती हैं बिजनेस, करोड़ों की मालकिन हैं एक्ट्रेस
Bipasha Bashu Birthday: फिल्म 'अजनबी' से बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद बिपाशा बसु ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. एक वक्त था जब बिपाशा बसु का हिंदी सिनेमा में सिक्का उछलता था.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी कही जाने वाली बिपाशा बसु आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अभिनेत्री 7 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्टिंग से पहले बिपाशा बसु एक सक्सेसफुल मॉडल थीं. मॉडलिंग के बाद इन्होंने एक्टिंग की तरफ अपना रुख किया. साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद बिपाशा बसु ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. एक वक्त था जब बिपाशा बसु का हिंदी सिनेमा में सिक्का उछलता था. उनकी एक्टिंग की लोग काफी तारीफ करते थे और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था.
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि बिपाशा आजकल अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. अदाकारा इन दिनों अपनी बेटी देवी सिंह ग्रोवर के साथ अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. अपनी बेटी के साथ बिपाशा कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. बिपाशा बसु के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. इन्होंने राज, नो-एंट्री, एलोन, क्रिएटर थ्री डी, जिस्म, धूम-2, फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम किया है.
Also Read
- रूस ने यूक्रेन पर रातभर दागे 28 ड्रोन और 3 क्रूज मिसाइलें, फिर कीव ने दिया अपने दुश्मन को दिया ऐसे जवाब
- CJI चंद्रचूड़ ने द्वारकाधीश और जगन्नाथ मंदिर यात्रा का किया जिक्र, बताया 'ध्वज' का खास महत्व
- Watch Video: कारगिल की दुर्गम हवाई पट्टी पर IAF ने रचा इतिहास, पहली बार रात में कराई में C-130J विमान की लैंडिंग