menu-icon
India Daily

Bipasha Bashu Birthday: मलाइका और सुजैन के साथ बिपाशा बसु करती हैं बिजनेस, करोड़ों की मालकिन हैं एक्ट्रेस

Bipasha Bashu Birthday: फिल्म 'अजनबी' से बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद बिपाशा बसु ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. एक वक्त था जब बिपाशा बसु का हिंदी सिनेमा में सिक्का उछलता था.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Bipasha Bashu Birthday: मलाइका और सुजैन के साथ बिपाशा बसु करती हैं बिजनेस, करोड़ों की मालकिन हैं एक्ट्रेस

हाइलाइट्स

  • मलाइका और सुजैन के साथ बिपाशा करती हैं बिजनेस 
  • बिपाशा बसु का वर्कफ्रंट

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी कही जाने वाली बिपाशा बसु आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अभिनेत्री 7 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्टिंग से पहले बिपाशा बसु एक सक्सेसफुल मॉडल थीं. मॉडलिंग के बाद इन्होंने एक्टिंग की तरफ अपना रुख किया. साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद बिपाशा बसु ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. एक वक्त था जब बिपाशा बसु का हिंदी सिनेमा में सिक्का उछलता था. उनकी एक्टिंग की लोग काफी तारीफ करते थे और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

मलाइका और सुजैन के साथ बिपाशा करती हैं बिजनेस 

हालांकि, साल 2016 में बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी कर ली जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली. फिल्मों से दूरी होने के बावजूद बिपाशा लग्जरी लाइफ जीती हैं. एक्टिंग के अलावा बिपाशा एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी है. जी हां, बिपाशा बसु मलाइका अरोड़ा और सुजैन खान के साथ मिलकर एक क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं. जिसका नाम 'द लेबल लाइफ', है जो कि एक शॉपिंल पोर्टल है.

वहीं बिपाशा बसु कुल संपत्ति की बात करें तो वह 124 करोड़ की कुल संपत्ति है. इसके अलावा बिपाशा के पास मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगला भी है, जो कि 16 करोड़ का है. 

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि बिपाशा आजकल अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. अदाकारा इन दिनों अपनी बेटी देवी सिंह ग्रोवर के साथ अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. अपनी बेटी के साथ बिपाशा कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. बिपाशा बसु के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. इन्होंने राज, नो-एंट्री, एलोन, क्रिएटर थ्री डी, जिस्म, धूम-2, फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम किया है.