नई दिल्ली: बिपाशा बसु इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल की जा रही हैं. दरअसल, अभी हाल ही में बिपाशा ने अपना 45वां जन्मदिन मालदीव में मनाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की. उनकी इन तस्वीरों को लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया उन्हें देशद्रोही तक कहा गया जिसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीरों को डिलीट कर दिया. बिपाशा बसु के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर को भी काफी खरी-खोटी सुनाया गया.
अब इन सब से परेशान होकर बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम से इन तस्वीरों को हटा दिया है. अगर आप बिपाशा के इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो आपको दिखाई देगा कि उन्होंने मालदीव की उन तस्वीरों को हटा दिया है जो उन्होंने अपने जन्मदिन के बाद पोस्ट की थी. अब हम आपको बता दें कि सारे सेलेब्स की फेवरेट डेस्टिनेशन मालदीव ही है फिर इसको लेकर इतना बवाल क्यों हो रहा है.
दरअसल, 4 जनवरी को पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की तस्वीरों को साझा किया था जिसकी काफी तारीफ हुई और लक्षद्वीप की कंपेयर मालदीव से की जाने लगी. अब इसी बीच मालदीव के कुछ मंत्रियों ने इस पर भद्दे कमेंट किए थे जिसके बाद जंग छिड़ गई थी. अब ऐसे में सेलेब्रेटीज ने भी लक्षद्वीप के सपोर्ट में बोला जिसमें अमिताभ बच्चन, श्रद्धा कपूर, अक्षय कुमार, सलमान खान का नाम शामिल है. अब वहीं बिपाशा की इन तस्वीरों को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया. हालांकि, अब अदाकारा ने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटा दिया है.