menu-icon
India Daily

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के विनर पर जमकर बरसेगा पैसा, चमचमाती कार के साथ मिलेगी इतनी रकम

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले के लिए 28 जनवरी की डेट फिक्स कर दी गई है. अब घर में कोई भी इलिमिनेशन नहीं होगा और घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट फाइनल जीतने के लिए जद्दोजहद करेंगे.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के विनर पर जमकर बरसेगा पैसा, चमचमाती कार के साथ मिलेगी इतनी रकम

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले के लिए 28 जनवरी की डेट फिक्स कर दी गई है. अब घर में कोई भी इलिमिनेशन नहीं होगा और घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट फाइनल जीतने के लिए जद्दोजहद करेंगे. इस बीच लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि इस बार बिग बॉस के विजेता को कितना पैसा मिलेगा. अगर आपके अंदर भी विनिंग प्राइस को जानने की खलबली है तो हम आपकी इस खलबली को दूर किए देते हैं.

फाइनल जीतने के लिए 8 प्रतिभागियों में जंग
बिग बॉस के फिनाले को जीतना किसी भी प्रतिभागी का सपना होता है. जो भी इस शो के फाइनल को जीतता है वह रातोंरात स्टार बन जाता है.

इस बार जिन 8 कंटेस्टेंट के बीच फाइनल को जीतने की जंग है उनमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, ईशा मालवीय, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुणमहाशेट्टी शामिल हैं.

विनर पर बरसेगा पैसा
बिग बॉस 17 जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ मोटा पैसा मिलने वाला है. यही नहीं बिनर को एक चमचमाती हुई कार भी मिलेगी. मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक, बिग बॉस 17 के विनर को 30-40 लाख रुपया मिलेगा. इसके अलावा विजेता को ह्यूनडई की क्रेटा एसयूवी कार भी मिलने वाली है.