Deepika Padukone: फाइटर ही नहीं बल्कि दीपिका की इन फिल्मों ने भी बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम
Deepika Padukone: दीपिका की इस फिल्म ने पहले दिन काफी अच्छी कमाई की है और 'फाइटर' से पहले भी दीपिका की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं और साथ ही जबर्रदस्त कमाई भी की है.
नई दिल्ली: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इन दिनों एक्ट्रेस की हाल ही में फाइटर फिल्म आई है जो कि 25 जनवरी को रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. 'फाइटर' अपनी रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में दीपिका के अलावा ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. पर्दे पर पहली बार दीपिका और ऋतिक की जोड़ी देखने को मिली है जिसको फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. दीपिका और ऋतिक की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस इतना ज्यादा एक्साइटेड है कि उन्होंने फिल्म की एडवांस बुकिंग कर ली थी.
दीपिका ने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा
दीपिका की इस फिल्म ने पहले दिन काफी अच्छी कमाई की है और 'फाइटर' से पहले भी दीपिका की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं और साथ ही जबर्रदस्त कमाई भी की है.
'पठान'
Also Read
इस लिस्ट में पहली फिल्म 'पठान' है जो कि शाहरुख खान स्टारर है. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़े और काफी शानदार कमाई भी की. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कोविड के बाद दर्शकों को थिएटर लाने पर मजबूर किया और फिल्म को पसंद किया. इस फिल्म ने दीपिका के साथ-साथ शाहरुख के करियर को भी एक नया आयाम दिया था.
'जवान'
वहीं शाहरुख खान और साउथ की सुपरस्टार नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' भी दर्शकों को काफी पसंद आया है, फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया है लेकिन उनके कुछ देर के कैमियो को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि ये भी इनके करियर की बहुत अच्छी फिल्म बन गई.
'पद्मावत'
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'पद्मावत' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए. फिल्म में दीपिका, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर नजर आए थे. यह फिल्म दीपिका के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है.