menu-icon
India Daily

Atlee: फिर आने वाला है विक्रम सिंह राठौर!, जवान के पार्ट-2 को लेकर एटली कुमार ने दी हिंट

Atlee: फिल्म जवान की अपार सफलता के बाद फैंस अब एक बार फिर किंग खान और एटली कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. ऐसे में अक्सर शाहरुख और एटली से इसको लेकर सवाल भी किया जाता है.

India Daily Live
Atlee: फिर आने वाला है विक्रम सिंह राठौर!, जवान के पार्ट-2 को लेकर एटली कुमार ने दी हिंट

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में अपनी डायरेक्शन का जादू दिखाने वाले एटली कुमार को तो आप सब जानते होंगे. इन्होंने साउथ के बाद अब हिंदी सिनेमा में भी अपना कब्जा कर लिया है. एटली कुमार और शाहरुख खान की जोड़ी हिंदी सिनेमा के इतिहास के पन्नों में लिखी जाएगी क्योंकि इन दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जवान से काफी धमाल मचाया.

फिल्म जवान की अपार सफलता के बाद फैंस अब एक बार फिर किंग खान और एटली कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. ऐसे में अक्सर शाहरुख और एटली से इसको लेकर सवाल भी किया जाता है. अब इस बीच एटली कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने फिल्म जवान के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ कहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

आने वाला है जवान का दूसरा पार्ट?

दरअसल, एक रिपोर्टर ने एटली से जवान के दूसरे पार्ट को लेकर सवाल किया कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है तो क्या यह जल्द आने वाली है? इसके जवाब में एटली ने कहा कि अभी तो ऐसा कुछ नहीं है लेकिन मैं कुछ नया लिख रहा हूं. हर फिल्म का सीक्वेल आता है लेकिन मैं अपनी ऑडियंस को हमेशा नए कंटेंट के साथ सरप्राइज देता हूं. इसके बाद एटली ने शाहरुख खान के साथ कोलैबरेशन को लेकर भी बात की और बताया जल्द वह उनके साथ काम कर सकते हैं.