नई दिल्ली: अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने अभी हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी की है जिसके बाद इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. इस दौरान शादी में रवीना टंडन और उनकी बेटी भी शामिल हुईं क्योंकि शौरा खान रवीना और राशा की मेकअप आर्टिस्ट है. ऐसे में अरबाज और शौरा की शादी में सबसे ज्यादा सुर्खियां मलायका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज के बेटे अरहान खान ने बटोरी.
हालांकि, इन सब के अलावा अरहान खान और रवीना की बेटी राशा खान काफी चर्चा में है. उनके लाइमलाइट में होने का कारण उनका एक वीडियो है जो कि जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ अरहान खान को घूमते हुए देखा गया. इस वीडियो के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं.
दोनों को साथ देख डेटिंग की खबरों को मिली हवा
2 जनवरी, को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अरहान खान और राशा थडानी को मुंबई में साथ में स्पॉट किया गया. अरहान सफेद टी-शर्ट और भूरे रंग के ट्राउजर में दिखाई दिए, जबकि राशा डेनिम ब्लू जींस के साथ ब्लैक ऑफ-शोल्डर टॉप में नजर आईं. हालांकि, दोनों इस दौरान कैमरे से बचते हुए दिखाई दिए. कार में जहां अरहान आगे की सीट पर बैठे, वहीं राशा पीछे वाली सीट में बैठीं. हालांकि ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं तो इनकी मुलाकात एक दोस्ताना हो सकती है लेकिन वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स इनके रिश्तें की अटकलें लगा रहे हैं.
इस वीडियो को देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. एक यूजर ने लिखा वाह दोनों साथ में..वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी कमाल की है. एक यूजर का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त होंगे क्योंकि सलमान और रवीना अच्छे दोस्त हैं.