Shura Khan Birthday: अपनी बेगम के जन्मदिन पर अरबाज खान ने कुछ यूं लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Shura Khan Birthday: पति अरबाज खान ने अपनी बेगम को काफी अलग अंदाज में विश किया है. अरबाज खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है.

Priya Singh

नई दिल्ली: शौरा खान ने जब से अरबाज खान से शादी की है तब से ही वह किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं. शौरा खान आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. शादी के बाद अरबाज की दुल्हनिया का यह पहला बर्थडे है. ऐसे में पति अरबाज खान ने अपनी बेगम को काफी अलग अंदाज में विश किया है. अरबाज खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है.

पोस्ट के साथ लिखी ये बात

अरबाज के इस पोस्ट पर उनकी बेगम यानी बर्थडे गर्ल शौरा ने कमेंट करते हुए लिखा- अरबाज इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हार्ट भी रिप्लाई में लिखा है. अब अरबाज के इस पोस्ट को देख हर कोई शौरा को शुभकामनाएं दे रहा है. एक यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे भाभी..वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको जन्मदिन मुबारक हो भाभी जी..वहीं इनके अलावा फिल्मी सितारों ने भी शौरा को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. रवीना टंडन, राशा थडानी, संजय कपूर के अलावा अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है.