menu-icon
India Daily

Shura Khan Birthday: अपनी बेगम के जन्मदिन पर अरबाज खान ने कुछ यूं लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Shura Khan Birthday: पति अरबाज खान ने अपनी बेगम को काफी अलग अंदाज में विश किया है. अरबाज खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Shura Khan Birthday: अपनी बेगम के जन्मदिन पर अरबाज खान ने कुछ यूं लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

हाइलाइट्स

  • अरबाज खान ने कुछ यूं अपनी बेगम को किया विश
  • फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

नई दिल्ली: शौरा खान ने जब से अरबाज खान से शादी की है तब से ही वह किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं. शौरा खान आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. शादी के बाद अरबाज की दुल्हनिया का यह पहला बर्थडे है. ऐसे में पति अरबाज खान ने अपनी बेगम को काफी अलग अंदाज में विश किया है. अरबाज खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

अरबाज खान ने कुछ यूं अपनी बेगम को किया विश

अरबाज खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी शौरा के साथ काफी रोमांटिक तस्वीर साझा की है. इस फोटो में वह अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे है. वह शौरा को आगे से हग करते हुए उनके गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं. इनकी यह तस्वीर काफी प्यारी है. इस फोटो को शेयर करते हुए अरबाज ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी शौरा..जिस तरह से आप मेरे फेस पर स्माइल लाते हो वैसे कोई नहीं लाता है,  आपने मेरी जिंदगी में रौशनी ला दी है. मैं आपके साथ अपनी बाकी सारी जिंदगी बिताना चाहता हूं, लव यू..

पोस्ट के साथ लिखी ये बात

अरबाज के इस पोस्ट पर उनकी बेगम यानी बर्थडे गर्ल शौरा ने कमेंट करते हुए लिखा- अरबाज इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हार्ट भी रिप्लाई में लिखा है. अब अरबाज के इस पोस्ट को देख हर कोई शौरा को शुभकामनाएं दे रहा है. एक यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे भाभी..वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको जन्मदिन मुबारक हो भाभी जी..वहीं इनके अलावा फिल्मी सितारों ने भी शौरा को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. रवीना टंडन, राशा थडानी, संजय कपूर के अलावा अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है.