menu-icon
India Daily

Arpita Khan: 31 की हुईं अरबाज की बेगम शौरा खान, ननद अर्पिता ने ऐसे किया भाभी को विश

Arpita Khan: शादी के बाद अरबाज की दुल्हनिया का यह पहला बर्थडे है. ऐसे में पति अरबाज के साथ-साथ ननद अर्पिता खान ने भी अपनी भाभी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. 

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Arpita Khan: 31 की हुईं अरबाज की बेगम शौरा खान, ननद अर्पिता ने ऐसे किया भाभी को विश

हाइलाइट्स

  • ननद अर्पिता खान ने कुछ यूं किया विश

नई दिल्ली: शौरा खान ने जब से अरबाज खान से शादी की है तब से ही वह किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं. शौरा खान आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. शादी के बाद अरबाज की दुल्हनिया का यह पहला बर्थडे है. ऐसे में पति अरबाज के साथ-साथ ननद अर्पिता खान ने भी अपनी भाभी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. 

arpita khan
 

ननद अर्पिता खान ने कुछ यूं किया विश

अर्पिता खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी भाभी को काफी खास अंदाज में विश किया है. उन्होंने अरबाज और शौरा के निकाह के समय की एक तस्वीर साझा की है जिसमें अर्पिता के साथ उनकी भाभी शौरा भी दिखाई दे रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए अर्पिता खान शर्मा ने लिखा हैप्पी 31वां बर्थडे शौरा.. इसके साथ ही अर्पिता ने अपनी भाभी को टैग भी किया है. भाभी और ननद के बीच का प्यार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by A (@arpitakhansharma)

कब हुआ दोनों का निकाह

आपको बता दें कि अरबाज खान ने शौरा खान से 24 दिसंबर को निकाह किया था. इनके निकाह का फंक्शन अर्पिता खान के घर में हुआ था जहां घरवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे. इनकी शादी में रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ पहुंची थी. वहीं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी शामिल हुई थीं.

आपको बता दें कि इससे पहले शौरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था जहां उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि 19 दिसंबर को अरबाज ने उन्हें प्रपोज किया था और 24 दिसंबर को दोनों ने निकाह किया. शौरा खान एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है.