menu-icon
India Daily

AR Rahman Birthday Special: हिंदी सिनेमा में मणिरत्नम और AR Rahman की जोड़ी है सबसे हिट

AR Rahman Birthday Special: मणिरत्नम और एआर रहमान के साथ के प्रोजेक्ट के बारे में बताते है जिसको दर्शकों नेभी काफी पसंद किया. इसकी जोड़ी को लोगो ने काफी पसंद भी किया.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
AR Rahman Birthday Special:  हिंदी सिनेमा में मणिरत्नम और AR Rahman की जोड़ी है सबसे हिट

हाइलाइट्स

  • हिंदी सिनेमा में मणिरत्नम और AR Rahman की जोड़ी है सबसे हिट

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा में अगर दिग्गज फिल्ममेकर्स की बात करें तो मणितत्नम का नाम जरूर सामने आता है. इन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. वहीं सुरों के बेतहाश बादशाह एआर रहमान जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक गाने दिए है. मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी ने इंडस्ट्री में काफी समय साथ में बिताया है. अब ऐसे में आज हम आपको मणिरत्नम और एआर रहमान के साथ के प्रोजेक्ट के बारे में बताते है जिसको दर्शकों नेभी काफी पसंद किया. इसकी जोड़ी को लोगो ने काफी पसंद भी किया.

मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी

मणिरत्नम और एआर रहमान की पहली फिल्म रोजा था जिसमें रहमान ने अपनी आवाज दी और रहमान ने गाना गाया था. यह फिल्म इनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा और दोनों ने इस दौरान खूब वाहवाही लूटी.

इसके अलावा दोनों शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला की फिल्म 'दिल से' की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम और सिंगर एआर रहमान ही है. इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी ने काफी कमाल किया.

इसके अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुरु में भी मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी देखने को मिली. आपको बता दें कि इसके अलावा भी दोनों थिरुडा थिरुडा (1993),बंबई (1995),इरुवर (1997), अलाई पयुथे (2000), कन्नथिल मुथामित्तल (2002), अयुथा एझुथु/युवा (2004), रावण/रावणन (2010), काडाल (2013), हे कधल कनमनि (2015), कात्रु वेलियिदाई (2017), चेक्का चिवन्था वाणम (2018), पोन्नियिन सेलवन I और II(2022-23) जैसी फिल्मों में ये जोड़ी दिखाई दी.

रोजा
थिरुडा थिरुडा (1993)
बंबई (1995)
इरुवर (1997)
दिल से.. (1998)
अलाई पयुथे (2000)
कन्नथिल मुथामित्तल (2002)
अयुथा एझुथु/युवा (2004)
गुरु (2007)
 रावण/रावणन (2010)
काडाल (2013)
हे कधल कनमनि (2015)
कात्रु वेलियिदाई (2017)
चेक्का चिवन्था वाणम (2018)
पोन्नियिन सेलवन I और II(2022-23)