नई दिल्ली: आमिर खान की लाडली आयरा खान और उनके पति नूपुर शिखरे की जब से शादी हुई हैं तब से ही दोनों चर्चा में बने हुए हैं. इनकी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आईं हैं तब से लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं. आयरा और नूपुर ने काफी सिंपल तरीके से शादी की और दोनों की सादगी हर किसी को काफी पसंद आई और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. अब इस बीच इनकी शादी में एक चीज काफी ज्यादा चर्चा में थी वह थी आमिर के दामाद की शादी में एंट्री, इनकी एंट्री काफी अनोखी और अलग थी जिसकी काफी लोगों ने तारीफ की.
अब इस बीच shadi.com के सीईओ अनुपम मित्तल ने आमिर खान के दामाद का मजाक बनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह शेरवानी पहनकर वर्कआउट कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'शादी है तैयार होकर आइए..' उनके इस पोस्ट से साफ हैं कि उन्होंने आमिर के दामाद नूपुर शिखरे पर तंज कसा है. अब इस वीडियो के बाद हर कोई अनुपम मित्तल को जमकर ट्रोल कर रहा है और उनको भला-बुरा कह रहा है.
इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. एक यूजर ने लिखा आप इस बात को इतना serious क्यों ले रहे हो उसको जो पहनना है वो पहनेगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इतने बड़े बिजनेसमैन होने के बाद आप ऐसी हरकत करते हो अच्छा नहीं लगता है. वहीं एक ने लिखा कि नूपुर कुछ भी पहने आपको उससे क्या?